दलहा परिसर कोटा में भव्य कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ, अतिथियों ने की विकास संबंधी घोषणाएं
आजाद भारत न्यूज़ -कोटा/बिलासपुर
दलहा परिसर, कोटा में आज भव्य कलश यात्रा के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ने पूरे दलहा परिसर को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बजरंग जायसवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शैलेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर भाजपा कोटा मंडल महामंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

धार्मिक आयोजन में संत श्री राधेश्याम महाराज (कथा व्यास), श्री राजेंद्र दुबे, श्री माधव महाराज, श्री शिवशंकर महाराज, श्री एकानंद महाराज जी ने अपने प्रवचनों के माध्यम से धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
भव्य कलश यात्रा में श्री विष्णु सेठ (कोटा), श्री युवराज सिन्हा (सीईओ, कोटा), सरपंच श्रीमती पार्वती नेताम (बिल्लीबांध), श्री मोहन श्रीवास (पूर्व मंडी अध्यक्ष), श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू एवं श्री वेंकट अग्रवाल (पार्षद, कोटा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा दलहा परिसर के समग्र विकास, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हैं।
आयोजन समिति एवं स्थानीय नागरिकों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष बैकुंठनाथ जायसवाल ने सभी का स्वागत वंदन, और आभार व्यक्त किया।


![]()
