ब्रेकिंग न्यूज़- मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
आजाद भारत न्यूज़-प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट-
खोंगसरा/बिलासपुर-
खोंगसरा रेलवे स्टेशन के पास सुबह 4:30 बजे हुआ हादसा
कोटा क्षेत्र के खोंगसरा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। डाउन लाइन से आ रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 4:30 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला आमागोहन निवासी बलदेव यादव की पत्नी थी, जिनकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी, तभी अचानक तेज गति से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस पेंड्रा रोड को सूचना दे दी गई। मौके पर रेल सुरक्षा बल (RPF) का जवान पहुंच चुका है और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस आसपास जानकारी जुटा रहे है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट से जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।
आजाद भारत न्यूज़ से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट-

![]()
