April 12, 2026

कोटा वन परिक्षेत्र में सागौन तस्करी का खुलासा: 1 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार, वन कर्मियों पर हमला

0
img_20260412_1154468515682893248387562.jpg

आजाद भारत न्यूज़- बिलासपुर/कोटा (छत्तीसगढ़):
कोटा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सागौन तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.04.2026 को सूचना मिलने पर गश्ती टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए परिक्षेत्र तेंदुआ के कक्ष क्रमांक पी.एफ./1547 में दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान पाया गया कि वन अपराधियों द्वारा कक्ष क्रमांक आर.एफ./104 से 5 नग जीवित सागौन वृक्षों की अवैध कटाई कर उन्हें लट्ठा/सिलपट बनाकर साइकिल के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था। गश्ती टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसमें 1 आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 4 आरोपी फरार हो गए।
जप्त सामग्री
मौके से वन विभाग ने निम्न सामग्री जप्त की—
5 नग सागौन लट्ठा/सिलपट (लगभग 0.142 घन मीटर)
अनुमानित बाजार मूल्य: ₹15,000
1 कुल्हाड़ी
10 मीटर रस्सी
5 पुरानी साइकिल (अनुमानित मूल्य ₹2,500)


मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया
सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 45/2233 दिनांक 11.04.2026 के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी विट्ठल उर्फ सहदेव यादव (निवासी सोनबंधा) को प्रथम व्यवहार न्यायालय कोटा में पेश किया गया, जहां से उसे 25.04.2026 तक न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया।
वन कर्मियों पर हमला, अलग FIR दर्ज
घटना के दौरान फरार आरोपियों द्वारा गश्ती टीम पर हमला भी किया गया। आरोपियों ने दैनिक वेतनभोगी सुरक्षा श्रमिक धन्नू गोंड पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे हितेंद्र दिवान (स.प.क्ष.) के साथ भी मारपीट की गई।
इस गंभीर घटना के संबंध में थाना कोटा में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर क्रमांक 0266 दिनांक 11.04.2026 के तहत मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया गया है।


सख्त कार्रवाई के संकेत
वन विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि क्षेत्र में अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
✍️ स्रोत: नंदकिशोर सिंह वन विभाग, कोटा परिक्षेत्र


आज़ाद भारत न्यूज़

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page