वन विभाग में प्रमोशन: नंदकिशोर सिंह बने सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी, झल्ली मार्को बनीं वन परिक्षेत्र अधिकारी।
आजाद भारत न्यूज़ | रायपुर/कोटा–प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट-
छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों को पदोन्नति मिलने के बाद विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों को आखिरकार प्रमोशन का लाभ मिला है।

कोटा क्षेत्र में पदस्थ रहे नंदकिशोर सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (कॉर्पोरेशन) में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी (डिप्टी रेंजर) के पद पर पदोन्नति मिली है। उनके प्रमोशन की खबर मिलते ही विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

वहीं, वन विभाग की झल्ली मार्को, जो सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें पदोन्नत कर वन क्षेत्र अधिकारी (रेंजर) बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर भी विभाग में खुशी का माहौल है और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने उप वनक्षेत्रपालों को पदोन्नत कर वन क्षेत्रपाल बनाए जाने की सूची जारी कर दी है। हालांकि पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना (पोस्टिंग) के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। अब सभी अधिकारियों की नजर आगामी पोस्टिंग सूची पर टिकी हुई है।
सभी रेंजर पदोन्नति की सूची देखें-

आजाद भारत न्यूज़ की ओर से सभी पदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
![]()