October 16, 2025

भाजपा मंडल बेलगहना में सेवा पखवाड़ा हेतु कार्यशाला, जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल रहे मुख्य अतिथि।

0
incollage_20250913_22595172971803350331481217.jpg

बेलगहना।कोटा/बिलासपुर- आजाद भारत न्यूज़-

भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में बेलगहना मंडल में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर यह 16 दिवसीय अभियान पूरे देशभर में जनसेवा के रूप में मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत 17-19 सितंबर तक रक्तदान शिविर, 18-24 सितंबर तक स्कूलों और अस्पतालों में स्वच्छता अभियान, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विशेष कार्यक्रम तथा 2 अक्टूबर को वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत खादी एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा।

मोहित जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर जनसंपर्क करें और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर सेवा कार्यों में आमजन को भी जोड़ें। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन का मंत्र है और इसी भावना से यह अभियान सफल होगा।

कार्यशाला में नगरपालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, भाजपा जिला महामंत्री एस. कुमार मनहर, जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, तिरिथराम यादव, निरंजन पैकरा, मनोहर सिंह राज, धर्मशिला ध्रुव, मंडल अध्यक्ष बेलगहना राजू सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष चंद्रदीप साहू, महामंत्री प्रदीप कश्यप, बलदाऊ प्रसाद दुबे, रूद्र अग्रवाल, निशांत सोनी, कल्लू यादव, बजरंग जायसवाल, मनोज गुप्ता, कलावती सोनसिंह ध्रुव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवमान सिंह खुसरो, अजय पटेल, कामता यादव, रायसिंह यादव, टेक राम, शिवकुमार श्रीवास, विमलेश उद्देश्य, विमलदास, गणेश राव, भूपेंद्र प्रताप, महेत्तर सिंह, संतोष पटेल, महीपत जगत, नरेश जगत, गणेश गुप्ता, वीरमन्यु, कृष्ण कुमार मसराम, कौशल यादव, गोविन्द यादव, विक्रम सिंह, सुखसागर, परमेश्वर खुसरो, योगेश कुमार दुबे, सोनसिंह ध्रुव, मनोज ध्रुव, रामदुलार, श्रवण कैवर्त, राजकुमार पैकरा, बिरहुल पैकरा, मोनू प्रजापति, रमेश कुमार राठौर, पतराम सिंह, धीरन सिंह, रुपसिंह पैकरा, विजय कश्यप, रूपचंद, रुपेश यादव, भानु प्रताप कश्यप, कैलाश शर्मा, जयप्रकाश यादव, प्रेमलाल यादव, सुरेंद्र मिश्रा, राम प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page