February 4, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़ 🔴खोंगसरा–पेंड्रा मुख्यमार्ग पर भीषण सड़क हादसा,2  की मौके पर मौत, कई गंभीर घायल

0
InCollage_20260103_111120063.jpg

आजाद भारत न्यूज़ कोटा/बिलासपुर छत्तीसगढ़

खोंगसरा–पेंड्रा मुख्य मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टाटा पंच वाहन क्रमांक CG 04 QJ 2152 तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति अस्पताल में खत्म हो गया बाकी वाहन में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमागोहन पहुंचाया।
हादसे की सूचना पुलिस को तत्काल दी गई, लेकिन निकटतम पुलिस चौकी की दूरी 22 किलोमीटर से अधिक है।
गौरतलब है कि यह इसी स्थान पर दूसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे पूर्व यहां RPF के एक जवान की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि—
इस मार्ग को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित किया जाए
स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं
तथा स्थायी पुलिस पेट्रोलिंग या चौकी की व्यवस्था की जाए
ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक व घायलों की पहचान की जा रही है।

बेलगहना— बेलगहना चौकी अंतर्गत आमागोहन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रायपुर से अमरकंटक घूमने जा रहे युवकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में कुल पांच लोग सवार थे जिसमें सुखसागर मानिकपुरी, अमित चंद्रवंशी, राम कुमार साहू, नीलेश्वर धीवर और राम कुमार धीवर। हादसे में राम कुमार धीवर और राजकुमार साहू की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page