दुर्ग-पीएम श्री सेजस के विद्यार्थियों ने किया पुणे का शैक्षणिक भ्रमण
आजाद भारत न्यूज़ दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
दुर्ग जिले में संचालित पीएम श्री सेजस विद्यालयों के कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों एवं विज्ञान समूह के शिक्षकों ने राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त आउट ऑफ स्टेट टूर के अंतर्गत महाराष्ट्र के पुणे शहर में राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान संस्थाओं और ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस भ्रमण में जिले के 6 पीएम श्री सेजस विद्यालयों—बालाजी नगर, अहिवारा, नगपुरा, जामुल, कुम्हारी सहित अन्य विद्यालयों—के विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। विभिन्न विद्यालयों से तनुश्री, चेतन, वैष्णवी देवांगन, बिरेंद्र, श्रद्धा, कुसुम सहित विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की, वहीं व्याख्याता सारिका टोपरे, मिली सिंह, प्रियंका मैडम, आशीष झा, हेमलता धोते, हेमलता गजभिए जैसे शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा।
राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान संस्थाओं का अवलोकन
विद्यार्थियों ने पुणे स्थित कई प्रमुख विज्ञान केंद्रों का भ्रमण किया, जिनमें
Amazeum Children’s Museum,
Muktangan Exploratory Science Centre,
Pimpri Chinchwad Science Park,
Joshi’s Miniature Train Museum,
National Chemical Laboratory एवं वेंचर सेंटर प्रमुख रहे।
इन संस्थानों में विद्यार्थियों ने विज्ञान पर आधारित मॉडल्स, सॉफ्टवेयर के नवीन वैक्टर, उनके निर्माण की प्रक्रिया, तथा फिजिक्स व बायोलॉजी की उन्नत प्रयोगशालाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा। इससे विद्यार्थियों की क्रिटिकल थिंकिंग, बेसिक साइंटिफिक नॉलेज और नवाचार के प्रति रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत से साक्षात्कार
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पुणे एवं आसपास के धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों का भी अवलोकन किया, जिनमें
Shaniwar Wada,
Shreemant Dagdusheth Halwai Ganpati Temple,
Ajanta Caves तथा
Grishneshwar Jyotirlinga शामिल रहे।
इन स्थलों के भ्रमण से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं की समृद्ध विरासत को समझने का अवसर मिला।

समग्र शिक्षा की पहल
इस पूरे शैक्षणिक भ्रमण की योजना, समन्वय एवं सफल क्रियान्वयन का दायित्व समग्र शिक्षा अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय जिला नोडल अधिकारी एवं एपीसी डॉ. शशिभूषण शर्मा द्वारा निभाया गया।
इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला जैसी संस्थाओं में हजारों स्टार्ट-अप और नवाचारों को देखकर विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास होता है तथा जीवन में कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। वहीं Amazeum Children’s Museum, जहाँ एशिया का प्रथम प्लैनेटेरियम भी स्थित है, विद्यार्थियों में खगोल विज्ञान के प्रति विशेष रुचि विकसित करता है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी होते हैं।
आजाद भारत न्यूज़/ छत्तीसगढ़
![]()
