विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को दी बड़ी राहत, 3 पानी टैंकर सौंपे, सरपंचों ने जताया आभार,
-आमागोहन, शिवतराई और केंदा सहित आसपास के गांवों में अब सुधरेगी जल आपूर्ति
आजाद भारत न्यूज़-कोटा-बिलासपुर छत्तीसगढ़
कोटा/बिलासपुर से रिपोर्ट:
कोटा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जननायक अटल श्रीवास्तव द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। क्षेत्र में लंबे समय से बनी जल समस्या को देखते हुए उन्होंने 3 नग पानी के टैंकर ग्राम आमागोहन, शिवतराई और केंदा पंचायतों को प्रदान किए हैं।
इन टैंकरों के माध्यम से अब आमागोहन, केंदा, शिवतराई सहित आसपास के जरूरतमंद गांवों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। गर्मी के मौसम में जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत बढ़ जाती है, वहां यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
जानकारी के अनुसार, विधायक अटल श्रीवास्तव अपने दौरे के दौरान आदिवासी क्षेत्रों के कई गांवों में पहुंचे थे, जहां सरपंचों और ग्रामीणों ने पानी की गंभीर समस्या से अवगत कराया था। उसी समय उन्होंने टैंकर उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, जिसे अब पूरा करते हुए संबंधित पंचायतों को टैंकर सौंप दिए गए हैं।
यह टैंकर केवल पेयजल आपूर्ति ही नहीं, बल्कि ग्राम के सामुदायिक कार्यक्रमों में भी उपयोगी साबित होंगे। ग्राम आमागोहन में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा ने सरपंच अनिता संजय गोंड के माध्यम से पानी टैंकर की मांग रखी थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। टैंकर मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और सभी ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।


विधायक अटल श्रीवास्तव लगातार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को विधानसभा से लेकर विभिन्न मंचों पर प्रमुखता से उठा रहे हैं। विधायक निधि से वे क्षेत्र में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, मंच और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा ने कहा कि यह पहल ग्रामीणों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे जल संकट से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने विधायक अटल श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।
आजाद भारत न्यूज़ | कोटा-बिलासपुर



![]()
