दुर्ग। राज्य कर्मचारी संघ की जिला दुर्ग इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। प्रांतीय महामंत्री श्री बोधीराम निषाद द्वारा जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की विधिवत घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी में डॉ. शशिभूषण शर्मा को जिला अध्यक्ष दुर्ग, श्री वीरेंद्र कुमार यदु को जिला सचिव, श्री दिनेश वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, श्री किशोर तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, श्री जितेंद्र ध्रुव को जिला कोषाध्यक्ष, श्री नीलमचंद ताम्रकार को जिला उपाध्यक्ष तथा श्रीमती सुनीता ठाकुर को महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही तीनों विकासखंडों की कार्यकारिणी के लिए भी नाम प्रस्तावित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवान विश्वकर्मा, मां सरस्वती एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद ‘संगठन गढ़े चलो’ गीत की प्रस्तुति श्री किशोर तिवारी द्वारा दी गई।


अपने उद्बोधन में प्रांतीय महामंत्री श्री बोधीराम निषाद ने राज्य कर्मचारी संघ के उद्देश्यों, कर्मचारी हितों तथा राज्य एवं राष्ट्रहित में संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्री दुष्यंत साहू, दुर्ग जिला सहकार्यवाहक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ; श्रीमती मिथलेश विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ दुर्ग; श्री हरीशंकर चतुर्वेदी, जिला महामंत्री, बीएमएस दुर्ग; तथा श्री वीरेंद्र देवांगन, प्रांतीय अध्यक्ष, शिक्षा प्रकोष्ठ, राज्य कर्मचारी संघ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने राष्ट्रहित एवं कर्मचारी हित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर अशोक वर्मा, विवेकानंद ताम्रकार, अभिषेक ताम्रकार, शेषनारायण ठाकुर, सिद्धार्थ भुवाल, डोमार वर्मा, सुनील बंछोर, राजेश्वर देशमुख एवं तोमेश साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विकासखंड कार्यकारिणी के प्रस्तावित सदस्य
पाटन ब्लॉक: पुरुषोत्तम सपहा, घनश्याम साहू, वीरेंद्र साहू एवं ललित बिजोरा।

दुर्ग ब्लॉक: श्रीमती हर्षा हरिहरन, संतोष लहरे, ऋषि शुक्ला, गिरधर देवांगन एवं मणिकांत मरकाम।
धमधा ब्लॉक: राजेश कुमार, उत्तम पोटाई, शेषनारायण ठाकुर, अभिषेक सिंह राजपूत, गिरधर साहू, रूपेंद्र ठाकुर, अनिल माली, अजय तिग्गा एवं मुकेश कहार।
कार्यक्रम के अंत में श्री वीरेंद्र देशलहरा, जिला अध्यक्ष बालोद द्वारा नवनियुक्त जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
— आजाद भारत न्यूज़
![]()