October 16, 2025

“रामनगर समिट में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को मिला ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2025,महाराष्ट्र व बिहार के कैबिनेट मंत्रियों ने किया सम्मानित।

0
incollage_20250915_1932109655080117986291969632.jpg

उत्तराखंड- आजाद भारत न्यूज़ लाइव-

देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती रामनगर में आयोजित राजपूताना बिज़नेस समिट – 2025 में घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “आज का कर्मवीर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया।

रामनगर (उत्तराखंड)। आज का कर्मवीर सोशल फाउण्डेशन द्वारा आयोजित आज का कर्मवीर अवार्ड का 5वां संस्करण 14 सितंबर को देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर सम्पन्न हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे।

इस अवार्ड में देश-विदेश से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विभूतियों के नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं, जिनमें से जूरी द्वारा 40 विभूतियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को आज का कर्मवीर 2025 के रूप में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों, विशेषकर घर वापसी अभियान कार्यक्रम और विभिन्न सामाजिक व जनकल्याणकारी पहलों के लिए प्रदान किया गया।

पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री जयकुमार रावल और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री राजू सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

इस अवसर पर श्रीजी हुज़ूर मेवाड़ महाराणा लक्ष्यराज सिंह, पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ राजनेता बृजभूषण सिंह, संत-महात्मा, समाजसेवी, व्यवसाय जगत के प्रतिनिधि और राजनीति क्षेत्र की अनेक जानी-मानी हस्तियाँ उपस्थित रहीं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आर.पी. सिंह की दूरदर्शी सोच को सभी ने सराहा। इस पहल से यह संदेश स्पष्ट हुआ कि राजपूत समाज देश की तरक्की और समाजहित में अपना योगदान और अधिक सशक्त रूप से दे सकता है।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा –
“यह पुरस्कार मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है कि घर वापसी अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों को और अधिक गति देकर समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करता रहूँ।”

आज़ाद भारत न्यूज़

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page